शनिवार, 9 सितंबर 2017

जसनाथ जी महाराज के जन्म से जुड़े रोचक जानकारी

श्री गुरु जसनाथ जी महाराज जी का जन्म जाट जाति के ज्यानी में हमीरी जी ज्यानी के घर कतियासर गाँव बीकानेर 1482 में को हुआ था।इनकी माता का नाम रूपांदे था।
सिद्घाचार्य जसनाथजी छोटे थे तब उनकी सगाई हरियाणा राज्य के चूड़ीखेडा़ गांव के निवासी नेपाल जी बेनीवाल की कन्या कालल देजी के साथ हुई. काळलदेजी सती और भगवती का अवतार मानी जाती है. कुछ लेखों में हमीरीजी ज्यानी को जंगल में मिला हुआ भी लिखते है। जाटो के जसनाथी सम्प्रदाय की नीव जसनाथ जी ने रखी थी इस सम्प्रदाय में 36 नियम हैइनके अनुयाई लोग गले में काली ऊन डोर धारण करते है।

*सिद्घाचार्य जसनाथजी के रूप में उनके अवतार लेने का एक निमित्त यह बताया जाता है कि कतरियासर गांव के आधिपति हमीरजी जाणी ने सत्ययुगादि में तपस्या की थी।उसी के वरदान की फलस्वरुप में भगवान कतरियासर गांव से उत्तर दिशा में स्थित डाभला तालाब के पास बालक के रूप में प्रकट हुए। भगवान ने जसनाथजी के रूप में अवतार लेने के उपरान्त हमीरजी जाणी के घर के पुत्र रूप में निवास किया.

समाजसेवी सादुलनाथ सिद्ध

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें